Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र 2026-27 की अंतिम चयन सूची की जारी

Ranchi News : कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शोध को समाज और राष्ट्र की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.
 
रांची विश्वविद्यालय

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2026-27 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है. विज्ञापन संख्या RU/R/8252/26, दिनांक 31 अगस्त 2026 के आधार पर जारी सूची झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर और यूजीसी के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप तैयार की गई है. चयन सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

 

इसे भी पढ़ें....

 

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शोध को समाज और राष्ट्र की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.

 

शोध निदेशालय के निदेशक डॉ. परवेज हसन के मार्गदर्शन में आवेदन, साक्षात्कार, मेरिट सूची तैयार करने और आरक्षण रोस्टर के अनुसार चयन की प्रक्रिया पूरी की गई.

 

विश्वविद्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे कार्यदिवसों में जल्द से जल्द अपने संबंधित विभागों में उपस्थित हों. उन्हें शोध पर्यवेक्षक का आवंटन, शोध विषय का चयन और प्री-रजिस्ट्रेशन सेमिनार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सवर्क 2 जनवरी 2027 से शुरू होना निर्धारित है.

 

सभी विभागाध्यक्षों को नामांकन से पहले चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, साक्षात्कार में शामिल होने के बावजूद अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बनाने वाले अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक जानने के लिए एक सप्ताह के भीतर शोध निदेशालय को ई-मेल कर सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय ने ई-मेल आईडी ldirectorresearch@ranchiuniversity.ac.in जारी की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही