Search

 
 
 

Ranchi News : SSP आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश, महिला हिरासत में

Ranchi News : महिला का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए उसने काफी प्रयास किए, और प्रशासन से मदद भी मांगा लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली. इसी से परेशान वह अपने बच्चों के साथ एसएसपी आवास के पास अत्मदाह करने पहुंची थी.
 
हिरासत में महिला

Ranchi News : ITI बजरा क्षेत्र की महिला अपने चार बच्चों के साथ रविवार को मोरहाबादी एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई. महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

महिला का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए उसने काफी प्रयास किए, और प्रशासन से मदद भी मांगा लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली. इसी से परेशान वह अपने बच्चों के साथ एसएसपी आवास के पास अत्मदाह करने पहुंची थी.

 

महिला के एसएसपी आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में ले लिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही