Ranchi News : रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 13320 रांची–दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में किए गए अस्थायी बदलाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. अब यह ट्रेन 19 अगस्त से अपने पूर्व निर्धारित सामान्य समय दोपहर 12:55 बजे ही रांची स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
श्रावणी मेला-2026 के मद्देनजर जसीडीह स्टेशन पर सुगम परिचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन को 29 अगस्त तक 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से चलाने का निर्णय लिया था. हालांकि, परिचालन व्यवस्था की समीक्षा के उपरांत इस आदेश को वापस लेते हुए सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी गई है.
अब 19 अगस्त से यह ट्रेन बिना किसी अतिरिक्त विलंब के अपने तय समय पर ही रवाना होगी. रेलवे ने इस मार्ग पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे समय सारिणी में हुए इस सुधार को ध्यान में रखते हुए ही स्टेशन पहुंचे और अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

