Search

 
 
 

लोहरदगा में रिफॉर्म उत्सव, ग्रामीणों को दी गई डिजिटल भूमि सेवाओं की जानकारी

Lohardaga News : अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कहा कि DILRMP का उद्देश्य भूमि अभिलेखों को आधुनिक और डिजिटल बनाकर नागरिकों को भूमि संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है. डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से लोगों को भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने, रिकॉर्ड की उपलब्धता और भूमि से जुड़ी सरकारी सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिल रही है.
 
ग्राम सभा

Lohardaga News : गांधी जयंती के अवसर पर लोहरदगा जिले के सभी अंचलों की पंचायतों में शुक्रवार को रिफॉर्म उत्सव मनाया गया. इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से संचालित डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों को डिजिटल भूमि अभिलेखों से मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में बताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कहा कि DILRMP का उद्देश्य भूमि अभिलेखों को आधुनिक और डिजिटल बनाकर नागरिकों को भूमि संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है. डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से लोगों को भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने, रिकॉर्ड की उपलब्धता और भूमि से जुड़ी सरकारी सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिल रही है.

 

कार्यालयों के चक्कर कम करने में मदद

ग्राम सभाओं में बताया गया कि डिजिटल भूमि अभिलेखों के व्यवस्थित होने से रिकॉर्ड के रखरखाव में सुविधा होती है. साथ ही भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत कम होती है. भूमि अभिलेखों और पंजीकरण प्रक्रिया के बीच बेहतर समन्वय से नागरिक सेवाओं के निष्पादन में भी सुविधा मिलती है.

 

भूमि रिकॉर्ड के आधुनिकीकरण पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि DILRMP केंद्र सरकार की पहल है. इसके तहत भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन और भूमि पंजीकरण और राजस्व अभिलेखों के बीच समन्वय को मजबूत करने का कार्य किया जाता है. ग्रामीणों से डिजिटल भूमि सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही