Ranchi News : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के फेरे अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे. इससे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें...
रांची-आनंद विहार स्पेशल
ट्रेन संख्या 02877 रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी. इसका संचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा.
वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल से रांची के लिए चलेगी. यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी.
शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल भी चलेगी
ट्रेन संख्या 08045 शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल का संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा.
वहीं, ट्रेन संख्या 08046 चार्लापल्ली-शालीमार स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
संतरागाछी-अजमेर स्पेशल दिसंबर तक जारी
ट्रेन संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी स्पेशल का संचालन 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा.
दक्षिण पूर्व रेलवे के इस फैसले से इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी. खासकर अक्टूबर से दिसंबर के बीच त्योहारों और छुट्टियों के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन जारी रखना उपयोगी माना जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

