Search

 
 
 

छठ से पहले रिम्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, ट्रॉमा सेंटर स्थित तालाब की हुई सफाई

Ranchi News : रिम्स निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके सिन्हा की विशेष पहल पर आयोजित इस अभियान में SAP के जवानों ने कर्नल जेके सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई. अभियान के दौरान तालाब और उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई.
 
स्वच्छता अभियान

Ranchi News : छठ महापर्व को देखते हुए रिम्स प्रबंधन की ओर से ट्रॉमा सेंटर के समीप स्थित तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. साथ ही लोगों को जलस्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी अभियान का उद्देश्य है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रिम्स निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके सिन्हा की विशेष पहल पर आयोजित इस अभियान में SAP के जवानों ने कर्नल जेके सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई. अभियान के दौरान तालाब और उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई.

 

रिम्स प्रबंधन ने अभियान में सहयोग देने वाले SAP के जवानों, स्थानीय पार्षद, नगर निगम के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार जताया. प्रबंधन ने आम लोगों से छठ महापर्व के दौरान घाटों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. लोगों से आग्रह किया गया कि वे कचरा और पूजा सामग्री जलाशयों में न डालें, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही