Search

रिम्स नर्सिंग कॉलेज को मिली नई प्राचार्य, डॉ. शालिनी एस. संभालेंगी जिम्मेदारी

Ranchi News : रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के नर्सिंग कॉलेज को नई प्राचार्य मिली हैं. डॉ. शालिनी एस. को नर्सिंग कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. रिम्स निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र सौंपा.
 
रिम्स निदेशक ने डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र सौंपा

Ranchi News : रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के नर्सिंग कॉलेज को नई प्राचार्य मिली हैं. डॉ. शालिनी एस. को नर्सिंग कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. रिम्स निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र सौंपा.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल डॉ. शालिनी एस. जमशेदपुर के Tata Main Hospital (TMH) College of Nursing में कार्यरत हैं. जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह जल्द ही रिम्स में अपना पद संभाल सकती हैं.

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इससे नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है.

रिम्स प्रबंधन ने डॉ. शालिनी एस. को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में नर्सिंग कॉलेज आगे बेहतर काम करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही