Search

 
 
 

Rohtas : आय से अधिक संपत्ति मामले में ADM के आवास पर निगरानी का छापा, नगदी-आभूषण बरामद

Rohtas News : आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम को 80 हजार रुपये नकद और आभूषण मिले. इसके साथ ही संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई.
 
निगरानी

Rohtas News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई की टीम ने रोहतास जिले में छापेमारी की. शुक्रवार को करगहर प्रखंड के पूर्वी ठोरसन गांव स्थित गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडे के पैतृक आवास की तलाशी ली गई. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम को 80 हजार रुपये नकद और आभूषण मिले. इसके साथ ही संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई.

 

शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम पूर्वी ठोरसन गांव पहुंची. अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से गांव में हलचल बढ़ गई. छापेमारी की खबर फैलते ही एडीएम के पैतृक आवास के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

 

निगरानी विभाग के अनुसार, एडीएम राजेश्वरी पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. विभागीय स्तर पर शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर तलाशी अभियान चलाया गया.

 

इस कार्रवाई में टीम ने घर में मौजूद संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से संबंधित कागजात की पड़ताल की. बरामद दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि संपत्ति के स्रोत और उससे जुड़े वित्तीय विवरणों का पता लगाया जा सके.

 

एडीएम पर अपनी आय से लगभग 100 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. हालांकि, आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 


फिलहाल, विशेष निगरानी इकाई की टीम संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही