Search

 
 
 

रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत

Ranchi News : शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 5,00,900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद कथित मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर और रकम निवेश करने का दबाव बनाया गया.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : रांची में शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 5 लाख 900 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 5,00,900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद कथित मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर और रकम निवेश करने का दबाव बनाया गया.

 

जब राजेश कुमार ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उनसे मुनाफे पर 20 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा करने की मांग की गई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही