Search

 
 
 

पलाश दीदी कैफे से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया मंच : दीपिका पांडेय

Ranchi News : मंत्री ने कहा कि सरकारी आयोजनों और विभिन्न संस्थानों में ‘पलाश’ से जुड़ी दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों और खाद्य सामग्री को प्राथमिकता मिले, इसके लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं.
 
पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन

Ranchi News : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रांची स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पलाश दीदी कैफे केवल झारखंड के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों का केंद्र नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के श्रम, हुनर, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

 

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के अनुरूप प्रशिक्षण देने के बाद ऋण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही उनके उत्पादों और सेवाओं को बाजार से जोड़कर स्थायी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं.

 

‘पलाश’ के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर पहचान और उचित मूल्य दिलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

 

मंत्री ने कहा कि सरकारी आयोजनों और विभिन्न संस्थानों में ‘पलाश’ से जुड़ी दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों और खाद्य सामग्री को प्राथमिकता मिले, इसके लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं.

 

सरकार का लक्ष्य पूरे राज्य में पलाश दीदी कैफे का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें.

 

उन्होंने कहा कि पलाश दीदी कैफे इस अभियान के विस्तार की मजबूत कड़ी है. इसके माध्यम से लोगों को झारखंड के पारंपरिक स्वाद से जुड़ने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को नए उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त मंच भी मिलेगा.

 

मंत्री ने बताया कि पलाश के विस्तार के अगले चरण में पलाश मार्ट की शुरुआत की जाएगी. रांची में राज्य के पहले पलाश मार्ट का उद्घाटन अगले छह महीनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा भगवान बिरसा जैविक उद्यान में भी जल्द एक और पलाश दीदी कैफे शुरू किया जाएगा. यहां स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों को व्यापक और संगठित बाजार उपलब्ध कराया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख केंद्रों पर पलाश के ऐसे केंद्रों का विस्तार ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

 

इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे और ‘स्थानीय से वैश्विक’ की परिकल्पना को भी मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में JSLPS के CEO अनन्य मित्तल, IAS अधिकारी अंजलि यादव सहित JSLPS के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही