Search

 
 
 

Saraikela : 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Saraikela News : ग्रामीणों का कहना है कि नीमडीह क्षेत्र में इससे पहले भी बिजली तार की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है. लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से झूलते बिजली तारों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसे विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई है.
 
हाथी

Saraikela News : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के गुंडा स्थित डीहटाड़ में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक विशाल हाथी की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा था. इसी दौरान एक विशाल हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

ग्रामीणों का कहना है कि नीमडीह क्षेत्र में इससे पहले भी बिजली तार की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है. लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से झूलते बिजली तारों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसे विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई है.

 

स्थानीय लोगों की मांग है कि वन विभाग और बिजली विभाग मिलकर वन्यजीवों तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. बिजली तारों की स्थिति की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल वन प्रमंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही