Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 में एमपी टावर के पास देर रात कचरे में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ सकती थी. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर दमकल विभाग को सूचना मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया.
इसे भी पढ़ें...
घटना के दौरान आग तेजी से फैल रही थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेवी सानू सिंह उर्फ अमित सिंह को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही सानू सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत दमकल विभाग को फोन कर मौके पर बुलाया.
कुछ ही देर में दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की बिल्डिंग को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सानू सिंह और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

