Search

 
 
 

Ranchi News : सेंट जेवियर्स कॉलेज में महिला बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल 6 नवंबर को

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए इस चयन ट्रायल की मेजबानी सेंट जेवियर्स कॉलेज को सौंपी गई है. कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय की अंतर-कॉलेज महिला बास्केटबॉल टीम के गठन के लिए 6 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इसका आयोजन सेंट जेवियर्स कॉलेज के बास्केटबॉल ग्राउंड में होगा. ट्रायल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रांची विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए इस चयन ट्रायल की मेजबानी सेंट जेवियर्स कॉलेज को सौंपी गई है. कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है.

 

इस संबंध में आयोजन सचिव डॉ. रामी मुर्मू ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल का मुख्य उद्देश्य रांची विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम का गठन करना है. इसके माध्यम से छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अंतर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

 

उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों की छात्राओं से चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिल सके. अधिक जानकारी के लिए इस 7739393211 पर संपर्क करे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही