Search

 
 
 

Seraikela :  वृद्ध ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, पैर की हड्डी टूटी, शरीर पर भी कई जख्म

Seraikela Kharsawa : बलरामपुर गांव निवासी मानसिंह हांसदा अपने गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनके पैर की हड्डी टूट गई है. इसके अलावा भालू ने शरीर के कई हिस्सों में काटकर और नाखून से खरोंचकर उन्हें घायल कर दिया.
 
घायल बुजुर्ग
  • वन विभाग को दी गई सूचना

Seraikela Kharsawa :  जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह भालू के हमले से 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है. घायल की पहचान मानसिंह हांसदा के रूप में हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर गांव निवासी मानसिंह हांसदा अपने गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनके पैर की हड्डी टूट गई है. इसके अलावा भालू ने शरीर के कई हिस्सों में काटकर और नाखून से खरोंचकर उन्हें घायल कर दिया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मानसिंह हांसदा को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

 

इधर, घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है. वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाने और इलाके में भालू की मौजूदगी को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही