Search

 
 
 

Seraikela News: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

खरसावां जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत मौत हो गई.यह घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेचीडीह टोला में हुई.
 

Seraikela: खरसावां जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत मौत हो गई.यह घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेचीडीह टोला में हुई.मृतक की पहचान अनिल महतो के रुप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घर में बैठे थे अनिल महतो


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अनिल महतो अपने घर में बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. परिजन उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही