Search

 
 
 

आज कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, आसनसोल-गया एक्सप्रेस के समय में भी होगा बदलाव

Jamatara news : 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 63511, 63513 एवं 63515 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू तथा 63516 एवं 63518 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू का परिचालन रद्द रहेगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू और 63153/63154 जसीडीह-बैद्यनाथ धाम-जसीडीह मेमू भी नहीं चलेंगी. इससे इन रेलखंडों पर दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है.
 
सिंबोलिक फोटो

Jamtara News : आसनसोल मंडल में रेल पटरियों के डी-स्ट्रेसिंग कार्य को लेकर 29 नवंबर को विभिन्न रेलखंडों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ब्लॉक के मद्देनजर कई मेमू ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा. वहीं, आसनसोल-गया एक्सप्रेस को भी निर्धारित समय से 30 मिनट विलंब से रवाना किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कई मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 63511, 63513 एवं 63515 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू तथा 63516 एवं 63518 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू का परिचालन रद्द रहेगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू और 63153/63154 जसीडीह-बैद्यनाथ धाम-जसीडीह मेमू भी नहीं चलेंगी. इससे इन रेलखंडों पर दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है.

 

कुछ ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन निर्धारित स्टेशन तक नहीं होगा. ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्द्धमान मेमू का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जाएगा. इस ट्रेन का आसनसोल से बर्द्धमान के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

 

इसी तरह ट्रेन संख्या 63573 जसीडीह-किऊल मेमू जसीडीह के बजाय झाझा स्टेशन से प्रारंभ होगी. झाझा से जसीडीह के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू का आंशिक समापन जसीडीह के बजाय झाझा स्टेशन पर किया जाएगा. झाझा से जसीडीह के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

 

आसनसोल-गया एक्सप्रेस 30 मिनट देर से खुलेगी

रेलवे ने ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया है. 29 नवंबर को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि घर से स्टेशन के लिए निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों के परिचालन और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही