Search

 
 
 

निजी कंपनी की साइडिंग के लिए झारखंड में कई ट्रेनें रद्द, सरयू राय ने जताई नाराजगी

Jamshedpur News : रेलवे के अनुसार, बीराराजपुर स्टेशन पर M/s MLPL की प्राइवेट साइडिंग को चालू करने के लिए प्री-NI और NI का काम होना है. प्री-NI का काम 20 और 21 सितंबर को होगा. वहीं, 22 सितंबर को NI का काम किया जाएगा.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल के बीराराजपुर स्टेशन पर एक निजी कंपनी की रेलवे साइडिंग शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है. इसके कारण जमशेदपुर से जुड़ी कई लोकल, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से चलाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रेलवे के अनुसार, बीराराजपुर स्टेशन पर M/s MLPL की प्राइवेट साइडिंग को चालू करने के लिए प्री-NI और NI का काम होना है. प्री-NI का काम 20 और 21 सितंबर को होगा. वहीं, 22 सितंबर को NI का काम किया जाएगा.

 

इस काम के कारण टाटा-बरकाकाना, आसनसोल-टाटा, खड़गपुर-टाटा, झाड़ग्राम-पुरुलिया, टाटा-हटिया और टाटा-बिलासपुर समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

 

ट्रेनों के रद्द होने पर जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई है. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और चक्रधरपुर रेल मंडल को टैग करते हुए सवाल उठाया कि एक निजी कंपनी की रेलवे साइडिंग के लिए जमशेदपुर से जुड़ी स्थानीय ट्रेनों को कई दिनों तक बंद करने का क्या कारण है. उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

 

रेलवे की सूची के अनुसार, टाटा-बरकाकाना मेमू 19 से 22 सितंबर और बरकाकाना-टाटा मेमू 20 से 23 सितंबर तक प्रभावित रहेगी. टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 सितंबर तक रद्द रहेगी.

 

आसनसोल-टाटा-आसनसोल, खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर और झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 20 से 22 सितंबर तक रद्द रहेंगी. टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस भी 20 से 22 सितंबर तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द रहेगी.

 

कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. धनबाद-आदित्यपुर एक्सप्रेस 20 से 22 सितंबर तक आद्रा तक चलेगी. वहीं, आसनसोल-आदित्यपुर एक्सप्रेस 20 और 22 सितंबर को पुरुलिया तक ही चलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही