Search

 
 
 

Ranchi News : शांतनु मिश्रा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला

Ranchi News : इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है. कांग्रेस ने हमेशा सत्ता के विकेंद्रीकरण और ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है.
 
पदभार संभाला

Ranchi News : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रांची में विधिवत पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है. कांग्रेस ने हमेशा सत्ता के विकेंद्रीकरण और ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है.

 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था कि गांवों की सरकार वहां के लोगों के प्रति जवाबदेह हो और विकास योजनाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है.

 

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी शांतनु मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाएगा.

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और राजीव गांधी के पंचायती राज संबंधी दृष्टिकोण को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया.

 

इस अवसर पर रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, राकेश सिन्हा, जयशंकर पाठक, उज्ज्वल तिवारी, गजेंद्र सिंह, सोनल शांति और मुकेश यादव सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही