Search

 
 
 

विस घेराव में देवेंद्र महतो को बचाने में शिवम को आई चोट, सदर अस्पताल में भर्ती

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की कार्रवाई के दौरान शिवम को चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज रांची के सदर अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर के अनुसार, शिवम की हालत गंभीर है.
 

Ranchi :  जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की कार्रवाई के दौरान शिवम को चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज रांची के सदर अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर के अनुसार, शिवम की हालत गंभीर है.

 

पुलिस-प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की गई. वहीं घायल शिवम के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को बचाने में उनको भी पुलिस की लाठी लगी, जिससे उन्हें चोट आई है.  घटना को लेकर आंदोलनकारियों में काफी आक्रोश है.

 

10 अगस्त को विधानसभा घेराव के बाद आधी रात डीसी मंजूनाथ भजंत्री और रांची एसएसपी ने प्रेस वार्ता में कहा है कि अभ्यर्थियों की भीड़ में कई असामाजिक तत्वों शामिल थे, जिन्होंने प्रदर्शन को खराब करने की कोशिश की. कहा है कि वीडियो और ड्रोन की मदद से सभी को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही