Search

 
 
 

पत्रकार अभिषेक भारती के साथ मारपीट के आरोपों से सिमडेगा पुलिस का इनकार, कहा- नियमानुसार हुई है कार्रवाई

Simdega News : पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया. मारपीट किए जाने अथवा अन्य गलत व्यवहार से संबंधित आरोप निराधार हैं.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में गिरफ्तारी के बाद पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित मारपीट की घटना को सिमडेगा पुलिस ने निराधार और तथ्यहीन बताया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 में पुलिस ने जांच के बाद पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से उनके साथ कथित मारपीट किए जाने की खबरें प्रसारित हो रही थीं. पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना स्पष्टीकरण जारी किया है.

 

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया. मारपीट किए जाने अथवा अन्य गलत व्यवहार से संबंधित आरोप निराधार हैं.

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिषेक भारती को 26 नवंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया था. न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वर्तमान में वह मंडल कारा सिमडेगा में बंद हैं.

 

गिरफ्तारी और उसके बाद की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की सूचनाएं प्रसारित होने के बीच सिमडेगा पुलिस ने अपना पक्ष सार्वजनिक किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही