Search

 
 
 

Sports News : महेला जयवर्धने बने GMR स्पोर्ट्स के क्रिकेट डायरेक्टर

Sports News : जयवर्धने 2012 और 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं. वह टीम में पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव की जगह लेंगे. राव के कार्यकाल में दुबई कैपिटल्स ने 2025 में ILT20 का खिताब जीता था.
 
फाइल फोटो

Sports News : श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने को जीएमआर स्पोर्ट्स ने अपना क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया है. इस नई जिम्मेदारी के तहत वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स, आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स और द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के क्रिकेट संचालन की देखरेख करेंगे. उनकी नियुक्ति से दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो अब तक WPL का खिताब जीतने में नाकाम रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जयवर्धने जीएमआर स्पोर्ट्स के क्रिकेट पोर्टफोलियो में क्रिकेट ऑपरेशन, प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ी विकास और प्रदर्शन प्रबंधन को लेकर रणनीतिक दिशा तय करेंगे. इसके अलावा वह सभी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच, नेतृत्व और क्रिकेट मैनेजमेंट टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे. वह हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर जाइल्स व्हाइट के साथ भी तालमेल बनाएंगे, ताकि सभी टीमों के बीच अनुभव और विशेषज्ञता साझा की जा सके.

 

दिल्ली कैपिटल्स WPL की शुरुआती पांच टीमों में शामिल रही है. ऐसे में जयवर्धने के अनुभव से टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

अपनी नियुक्ति पर जयवर्धने ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत पहचान और महिला क्रिकेट को लेकर उसका विजन काफी रोमांचक है. वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और अनुभवी सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उनका मुख्य लक्ष्य टीम की मौजूदा ताकत को बेहतर बनाना, प्रदर्शन में निरंतरता लाना और खिताब के लिए लगातार चुनौती पेश करना होगा.

 

मुंबई इंडियंस को तीन बार बनाया IPL चैंपियन

जयवर्धने का कोचिंग करियर काफी सफल रहा है. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में उनके कार्यकाल में टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता. वह मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. जीएमआर स्पोर्ट्स के चेयरमैन किरण कुमार गांधी ने कहा कि जयवर्धने की नियुक्ति से टीम को अनुभव और रणनीतिक नेतृत्व मिलेगा. 

 

गौरतलब है कि जयवर्धने 2012 और 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं. वह टीम में पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव की जगह लेंगे. राव के कार्यकाल में दुबई कैपिटल्स ने 2025 में ILT20 का खिताब जीता था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही