Search

 
 
 

गढ़वा पुलिस पर पथराव : 80 नामजद व 400 अज्ञात पर केस, 14 अरेस्ट, स्थिति सामान्य

जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 80 लोगों पर नामजद और 400 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
 
  • 24 बाइक जब्त

Garhwa :  जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 80 लोगों पर नामजद और 400 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

 

गढ़वा पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.  जबकि घटनास्थल से 24 बाइक बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात हैं और फिलहाल स्थिति सामान्य है. 

 

https://lagatar.in/tension-between-police-and-villagers-in-garhwa-lathi-charge-and-several-rounds-of-aerial-firing-follow-stone-pelting

 

जानकारी के अनुसार, महूलिया गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद लोग उग्र हो गए और सड़क जाम की. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. 

 

इस बीच लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया. घटना के बाद अमन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही