Search

 
 
 

संसद भवन पहुंचीं रांची संत अन्ना कॉलेज की 121 छात्राएं, संसदीय व्यवस्था को समझा

Ranchi News : संजय सेठ ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं की संसद भवन देखने की इच्छा जताते हुए उनसे आग्रह किया था. इसके बाद उन्होंने सभी 121 छात्राओं और 17 शिक्षकों के संसद भ्रमण की व्यवस्था कराई. नई दिल्ली में उनके सहयोगियों ने छात्राओं को संसद भवन का भ्रमण कराया.
 
संसद भवन का भ्रमण

Ranchi News : रांची के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज की 121 छात्राओं और 17 शिक्षकों ने नई दिल्ली में संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर छात्राओं को देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन संसद भवन को करीब से देखने और संसदीय व्यवस्था को समझने का अवसर मिला.

 

इसे भी पढ़ें...

 

संजय सेठ ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं की संसद भवन देखने की इच्छा जताते हुए उनसे आग्रह किया था. इसके बाद उन्होंने सभी 121 छात्राओं और 17 शिक्षकों के संसद भ्रमण की व्यवस्था कराई. नई दिल्ली में उनके सहयोगियों ने छात्राओं को संसद भवन का भ्रमण कराया.

 

उन्होंने कहा कि संसद भवन को करीब से देखना और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था व संसदीय कार्यप्रणाली को समझना छात्राओं के लिए यादगार और प्रेरणादायक अनुभव होगा.

Uploaded Image

संसद भवन

 

संजय सेठ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा, ज्ञान और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें. साथ ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही