Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के मौत की CBI जांच की मांग कर रहे SKMU के छात्र

Dumka: गुरुवार को सिद्धो-कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या के मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है. छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, हत्याकांड है. क्योंकि जिस तरह पंखा से लटका हुआ शव बेड पर से सटा हुआ था और शरीर में आधा कपड़ा ही पहना हुआ दिख रहा था. और जिस तरह से रुपा तिर्की के परिजनों के बयान सामने आ रहे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि यह हत्या ही है. परिजनों के बयानों में पंकज मिश्रा और दो सहकर्मी का जिक्र किया जा रहा है.

हत्या के साजिश की आशंका

परिजनों ने इसमें साजिश की आशंका जताई है. वहीं छात्रों का कहना है कि इस मामले पर साहिबगंज प्रशासन का बयान इसमें कुछ छिपाने की ओर इसारा करते हैं. लिहाजा हम छात्र मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से माँग करते हैं कि इस हत्याकांड/आत्महत्या को संज्ञान में लेकर उसका CBI से निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का काम करें. इस मौके पर श्याम देव हेम्ब्रम, केरप मुर्मू, राजेन्द्र मुर्मू एवं हारें हेम्ब्रम मौजूद थे.

देखिए वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही