Ranchi News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें...
इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए सत्य, अहिंसा, शांति, सादगी और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. सुदेश महतो ने कहा कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. हिंसा, सामाजिक भेदभाव, असहिष्णुता और पर्यावरण संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही दुनिया को उनके सिद्धांत नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं.
उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन सिखाता है कि सत्य की शक्ति, अहिंसा का साहस और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता ही न्यायपूर्ण, समतामूलक और मानवीय समाज की आधारशिला है. उनके विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने और बेहतर भविष्य के निर्माण का मार्ग भी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

