Search

 
 
 

सीपी चौधरी व नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर एसीबी ने हिमांशु कुमार का बयान दर्ज किया

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को हिमांशु कुमार का बयान दर्ज किया. उनका बयान आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (सीपी चौधरी) और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर दर्ज किया गया है.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Ranchi: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को हिमांशु कुमार का बयान दर्ज किया. उनका बयान आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (सीपी चौधरी) और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर दर्ज किया गया है. इससे पहले हिमांशु कुमार ने दोनों खिलाफ एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद उन्हें बयान देने के लिए बुलाया गया था.

 

इसे भी पढ़ें: 

 

जानकारी के मुताबिक हिमांशु कुमार ने आजसू सांसद सीपी चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल पर चुनाव आयोग को गलत हलफनामा देने का आरोप लगया है. उनका आरोप है कि सीपी चौधरी ने बड़गाईं में जो घर बनाया है, उसकी जमीन और मकान की कम कीमत बतायी है. इसी तरह विधायक नवीन जायसवाल ने पुंदाग में जो घर बनाया है, उसकी जमीन और मकान की कीमत बहुत कम बताया गया है.

 

हिमांशु कुमार का नवीन जायसवाल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने गलत जानकारी देकर हरमू हाउसिंग बोर्ड से हरमू में मकान लिया है. नियम के मुताबिक सात किमी के भीतर जिनके घर होंगे उन्हें आवास बोर्ड में जमीन या घर नहीं मिल सकता. लेकिन नवीन जायसवाल का घर तो हरमू हाउसिंग कॉलोनी से सिर्फ तीन किमी के दायरे में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही