Search

 
 
 

SIR और MMDR के खिलाफ सदन में आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस, प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजेगी

Ranchi News : प्रदीप यादव ने पश्चिम बंगाल और बिहार में हुए एसआईआर का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में 93 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. इनमें से 33 लाख मतदाताओं के मामले अभी भी ट्रिब्यूनल में लंबित हैं.
 
कांग्रेस की बैठक

Ranchi News : कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी उपस्थित रहे. बैठक में आगामी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई. मुख्य रूप से एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 के दुष्परिणामों को कांग्रेस विशेष विधानसभा सत्र में पूरी मजबूती से उठाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के माध्यम से लोगों के लोकतांत्रिक मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

प्रदीप यादव ने पश्चिम बंगाल और बिहार में हुए एसआईआर का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में 93 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. इनमें से 33 लाख मतदाताओं के मामले अभी भी ट्रिब्यूनल में लंबित हैं.

 

लगभग 1.07 लाख मतदाताओं की सुनवाई हुई, जिनमें करीब 93 प्रतिशत मतदाताओं के दावे सही पाए गए. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. कांग्रेस इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा करेगी.

 

एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 पर उन्होंने कहा कि इस संशोधन के जरिए राज्यों के अधिकार सीमित करने और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस इसका विरोध करेगी.

 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जीएसटी सहित विभिन्न माध्यमों से राज्यों के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश होती रही है. कांग्रेस विशेष सत्र में इस संशोधन के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजेगी और इसे रद्द करने की मांग करेगी.

 

बैठक में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, अनूप सिंह, निशात आलम, सोनाराम सिंकू, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, ममता देवी और विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही