Search

 
 
 

अररिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर पत्रकार को गोलियों से भूना

 
Araria : बिहार के अररिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रानीगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने आज शुक्रवार अहले सुबह घर में घुसकर पत्रकार को गोलियों से भून डाला. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. (पढ़ें, कॉनकोर्ड">https://lagatar.in/strong-listing-of-concord-biotech-in-the-stock-market-listed-at-21-percent-premium/">कॉनकोर्ड

बायोटेक के शेयर BSE-NSE पर 21 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट)

अरपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. जांच जारी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-vigilance-departments-big-action-co-arrested-for-taking-bribe/">मुजफ्फरपुर

: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, CO को घूस लेते किया गिरफ्तार

नींद से जगाकर विमल के सीने को गोलियों से छलनी किया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार अहले सुबह बाइक पर सवार होकर अपराधी विमल कुमार यादव के घर में घुसे और जगाकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. सीने में गोली लगने की वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने घायल विमल सिंह यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि साल 2019 में विमल कुमार के भाई की भी हत्या की गयी थी. अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह थे. ऐसे में माना जा रहा है कि अपराधियों ने इसी वजह से विमल की हत्या कर दी. हालांकि जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पायेगी. इसे भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-the-road-being-built-at-a-cost-of-413-crores-sank-became-a-6-feet-circular-pit/">दरभंगा

: 413 करोड़ की लागत से बन रही सड़क धंसी, बन गया 6 फीट गोलाकार गड्ढा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही