Search

 
 
 

जनवरी 2027 से बदल जाएंगे रांची-पटना और टाटानगर–कटिहार समेत आठ ट्रेनों के नंबर

Ranchi News : रेलवे के अनुसार, पटना-रांची एक्सप्रेस का नंबर 12365 से बदलकर 13265 और रांची-पटना एक्सप्रेस का नंबर 12366 से बदलकर 13266 किया जाएगा. दोनों ट्रेनों के नए नंबर एक जनवरी 2027 से लागू होंगे.
 
ट्रेन

Ranchi News : दक्षिण पूर्व रेलवे ने आठ ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है. इनमें रांची-पटना और टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस भी शामिल हैं. बदले हुए नंबर जनवरी 2027 से अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी होंगे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

 रांची-पटना एक्सप्रेस का नंबर 12365 से 13265 होगा 

रेलवे के अनुसार, पटना-रांची एक्सप्रेस का नंबर 12365 से बदलकर 13265 और रांची-पटना एक्सप्रेस का नंबर 12366 से बदलकर 13266 किया जाएगा. दोनों ट्रेनों के नए नंबर एक जनवरी 2027 से लागू होंगे.

 

टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का नंबर 28181 से बदलकर 18187 किया जाएगा. यह बदलाव दो जनवरी 2027 से प्रभावी होगा. वहीं, कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का नंबर 28182 से बदलकर 18188 किया जाएगा, जो एक जनवरी से लागू होगा.

 

इसके अलावा हावड़ा-कांताबांजी एक्सप्रेस का नंबर 22861 से 18073 और वापसी में 22862 से 18074 होगा. हावड़ा-जूनागढ़ रोड एक्सप्रेस का नंबर 12871 से 18071 और वापसी में 12872 से 18072 किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही