Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक चढ़ा, सनफार्मा टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 59300 और निफ्ची 17600 के पार ट्रेड कर रहा हैं. सेंसेक्स 262.29 अंकों की बढ़त के साथ 59347.7 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 71.25 अंक चढ़कर 17676.2 के स्तर पर शुरू हुआ है. (पढ़ें, पेगासस">https://lagatar.in/pegasus-espionage-case-again-in-headlines-supreme-court-to-hear-today-inquiry-committee-submitted-report/">पेगासस

जासूसी मामला फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट)

एशियन पेंट्स के शेयर 0.33 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल 2 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टडे सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक 0.65 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.33 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-meeting-regarding-49th-shri-ramcharitmanas-recitation-and-mahayagya-will-start-from-september-26/">लातेहार

: 49वें श्रीरामचरितमानस पाठ और महायज्ञ को लेकर बैठक, 26 सितंबर से होगा शुभारंभ

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में सनफार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-investigation-of-tender-irregularity-case-not-completed-in-3-months-dc-ordered-ddc-to-investigate/">बोकारो

: 3 माह में नहीं हुई टेंडर अनियमितता मामले की जांच पूरी, डीसी ने डीडीसी को दिया था जांच का आदेश

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और एचयूएल के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन इंड, एक्सिस बैंक और एचसीएल के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रईसों">https://lagatar.in/reversal-in-the-list-of-rich-mukesh-ambani-jumped-from-10th-place-to-9th-warren-buffet-slipped-to-7th/">रईसों

की लिस्ट में उलटफेर, मुकेश अंबानी 10वें पायदान से छलांग लगाकर 9वें पर पहुंचे, वॉरेन बफे 7वें नंबर पर फिसले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही