Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

Ramgarh: दुलमी प्रखंड के कुल्ही पोटमदगा के बीच भेडा नदी पर बन रहे पुल निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. विरोध कर रहे लोगों ने अनियमितता की सूचना  कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश को दिया. जिसके बाद कांग्रेसी नेता पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर इसका जायजा लिया. वहां ग्रामीणों ने बताया कि सीमेंट की मात्रा काफी कम दी जा रही है. साथ ही मिलर से यहां पर मैट्रियल लाया जा रहा है. जिसमें एक गाड़ी में नॉर्मल मैटेरियल लाया जा रहा है. और एक गाड़ी में उत्तम क्वालिटी का मैटेरियल और दोनों को मिलाकर ढलाई किया जा रहा है. साथ ही डाला वाला मैटेरियल भी पानी पानी दिख रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि ढलाई में गड़बड़ी करने के लिए ढलाई का मैटेरियल रांची से ही बनाकर मिलर द्वारा लाया जा रहा है. ताकि ग्रामीणों को पता ना चले की मसाला बनाने में सीमेंट बालू गिट्टी कितनी मात्रा में मिलाया जा रहा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/7b807c29-1946-43a4-a0b8-f403c9b48dbd2222.jpg"

alt="" class="wp-image-60613" width="1018" height="679"/>
प्रोजेक्ट साइट पर लगा बोर्ड

इस मामले पर कांग्रेस नेता सुधीर मंगलेश ने कहा है कि, पुल ढलाई के दौरान विभाग का कोई भी जेई या अन्य अधिकारी मौजूद नहीं है. जिससे साफ पता चलता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. वहीं पुल निर्माण में लगे बोर्ड में पुल निर्माण कार्य 2018/19 में पूर्ण दर्शाया गया है. लेकिन 2021 तक अभी भी पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ है. पुल निर्माण में भारी गड़बड़ी की जांच को लेकर स्थानीय विधायक ममता देवी एवं विभागीय अधिकारी व विभागीय मंत्री से ग्रामीणों ने मांग किया है कि पुल निर्माण जी जांच की जाए. पुल निर्माण की लागत लगभग 2 करोड़ 69 लाख से किया जा रहा है.

विरोध करने वालों में कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश, समाजसेवी प्रदीप महतो, संजय महतो, संदीप महतो, रुकेश कुमार उतम कुमार, हेमंत महतो, रविकांत कुमार, बंटी कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

देखिए वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही