Search

 
 
 

अच्छी पहल : रांची के युवाओं ने तैयार किया Digicovidseva.in एप, स्कूल, कॉलेज के छात्र कर रहे कोविड मरीजों की मदद

 

Vinit Upadhyay

Ranchi:  देश इस वक़्त गंभीर आपदा की परिस्थितियों से जूझ रहा है. इसके बावजूद मानवता और इंसानियत को दरकिनार करते हुए कई लोग आपदा को अवसर की तरह इस्तेमाल कर रहे है. स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत अन्य जरूरी चीज़ों की मदद करने के लिए मोटी रकम लेकर अपनी तिजोरी भरने से भी बाज नहीं आ रहे. लेकिन इन सब के बीच निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा रखने वाले लोगों की भी कमी नहीं हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/app-1.jpg"

alt="" class="wp-image-62210"/>

युवाओं द्वारा तैयार यह एप्लिकेशन बिल्कुल फ्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/app-2-1.jpg"

alt="" class="wp-image-62211"/>

हम आपको अपनी इस खबर के जरिये रांची और नीदरलैंड के कुछ युवाओं के बारे में बता रहे हैं. जिन्होंने कोरोना से परेशान लोगों के लिए एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है. जिसमें आपको अस्पतालों में खाली बेड की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, कोविड टेस्ट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी. आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी की युवाओं की टीम द्वारा तैयार यह एप्लिकेशन बिल्कुल फ्री है. और अब तक सिर्फ एक सप्ताह में इससे 1000 से ज्यादा लोगों को लाभ मिल चुका है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/app-3-1.jpg"

alt="" class="wp-image-62212"/>

नीदरलैंड में रहने वाली सीमा बनर्जी और समरप्रीत चक्रवर्ती ने तैयार किया एप्लिकेशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/aap-4-1.jpg"

alt="" class="wp-image-62213"/>

नीदरलैंड में रहने वाली रांची की युवती सीमा बनर्जी और उनके पति समरप्रीत चक्रवर्ती ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए DIGICOVIDSEVA.IN एप्लिकेशन तैयार किया है.इस एप्लिकेशन के जरिये सिर्फ एक क्लिक पर आपको दवा,वैक्सीन सेंटर ,निजी एवं सरकारी अस्पतालों में खाली बेड की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, कोविड टेस्ट से जुडी जानकारी समेत अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जायेगी. इतना ही नहीं इस एप्लिकेशन को तैयार करने वाले युवाओं की टीम में वॉलेंटियर्स भी शामिल हैं. जो रांची समेत आसपास के जिलों तक लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं. वॉलेंटियर्स करने वाले ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं. इस पूरे काम में श्रेया बनर्जी, मृणाल वत्स, सिल्की कुमारी , अनुष्का मिश्रा, फातिमा ज़ोहरा, इलीशा दास और रवलीन कौर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही