Search

 
 
 

Chatra News: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Chatra News: चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
 
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Chatra News: चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परोका गांव निवासी तुषार कुमार तथा इटखोरी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है.

चतरा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किये गए कई सामान बरामद किए गए हैं. साथ ही चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि विगत 15 अगस्त की रात परियोजना बालिका उच्च विद्यालय ईटखोरी के एक कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान की चोरी कर ली थी. घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनीत कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया था. 

 

आवेदन के आधार पर ईटखोरी थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विद्यालय से चोरी किए गए सामान के साथ अपराधकर्मी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर परोका की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. 

 

पुलिस ने परोका में घेराबंदी कर बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को रोका. मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान लदा हुआ था. पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर चोरी के अन्य सामान को झाड़ी में छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने झाड़ी में छापेमारी कर वहां छिपाकर रखे गए अन्य सामान को भी बरामद कर लिया.

 

डीएसपी मुख्यालय नें बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किया गया लोहे का एक अलवीरा, एक बड़ा बैटरी, एक इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, एक मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल, दो स्मार्टफोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. छापेमारी दल में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई बिदेश कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही