Deoghar News : रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा गांव के पास से मालवाहक टेंपो चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया मालवाहक टेंपो और वारदात में इस्तेमाल किए गए दूसरे टेंपो को भी बरामद कर लिया है.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को महेशमारा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से मालवाहक टेंपो संख्या JH 15Y 2481 चोरी होने की शिकायत बासुदेव यादव ने रिखिया थाना में दर्ज करायी थी. मामले में कांड संख्या 121/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गयी. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित यादव उर्फ बाबा 20 वर्ष, कुंदन कुमार उर्फ अंडे 19 वर्ष और विकास यादव उर्फ बिज्जू 30 वर्ष को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने इनके पास से चोरी गया मालवाहक टेंपो JH 15Y 2481 तथा घटना में प्रयुक्त टेंपो JH 15X 5656 बरामद किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी महत्वाइनडीह, रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कार्रवाई में रिखिया थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि अनिल कुमार तथा रिखिया थाना सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

