Search

 
 
 

Gumla News : निशा भगत की मौत मामले में सीबीआई जांच हो- सुदेश महतो

Gumla News : उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया. इस दौरान आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी मौजूद थे.
 
निशा भगत के परिजनों के साथ सुदेश महतो

Gumla News : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित दिवंगत आदिवासी महिला नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव उरु बारुडीह पहुंचे. उन्होंने निशा भगत के शोकाकुल पिता एवं झारखंड आंदोलनकारी हांदू भगत सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि निशा भगत की आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. यह सामान्य घटना नहीं है. पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो सके. उनके साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी मौजूद थे.

 

उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है. सुदेश महतो ने कहा कि आत्महत्या से पहले निशा भगत का फोन आने के बावजूद संबंधित थाना प्रभारी ने समय रहते सक्रियता नहीं दिखाई. यह बेहद गंभीर कर्तव्यहीनता का मामला है. इससे पुलिस-प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की ओर से इस घटना पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई.

 

उन्होंने कहा कि निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच कराई जाए. घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने कहा है कि जांच में जिनकी भूमिका या लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो.मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, विज्ञान सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही