Search

 
 
 

रांची में सड़क सुरक्षा अभियान का तीसरा दिन, 13 स्थानों पर 1150 लोगों को किया गया जागरूक

Ranchi News : रांची के किशोरी यादव चौक, काठीटांड़ चौक, पिस्का मोड़, राजेंद्र चौक, पटेल चौक, कर्बला चौक, बहुबाजार, पुराना विधानसभा कटिंग, जीजीपीएस स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 1150 लोगों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.
 
लोगों को किया गया जागरूक

Ranchi News : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस का 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान जारी है. बुधवार को अभियान के तीसरे दिन “मोबाइल नहीं, ड्राइविंग के दौरान” थीम के तहत शहर के 11अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों, अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रांची के किशोरी यादव चौक, काठीटांड़ चौक, पिस्का मोड़, राजेंद्र चौक, पटेल चौक, कर्बला चौक, बहुबाजार, पुराना विधानसभा कटिंग, जीजीपीएस स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 1150 लोगों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

 

पुराना विधानसभा के पास पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची स्वयं मौजूद रहे और आम लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.

 

अभियान के दौरान वाहन चालकों को ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी गई.

 

इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य नियमों का पालन करने की अपील की गई.

 

रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और अभिभावकों से अपील की कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें. पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही