Search

 
 
 

Chatra News: वन भूमि पर पोस्ता बुआई में लगा ट्रैक्टर जब्त, आरोपी फरार

Chatra News: पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी की. इस दौरान करीब एक एकड़ वन भूमि पर अफीम की खेती की तैयारी और पोस्ता की बुआई किए जाने का मामला सामने आया. जिसके बाद मौके से खेती में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया गया.
 
जंगल से ट्रैक्टर जब्त

Chatra News: चतरा जिले में अफीम माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में लावालौंग थाना पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर नोसोदाग जंगल से पोस्ता की बुआई में लगे एक ट्रैक्टर जब्त किया. साथ ही मौके से 500 ग्राम पोस्ता दाना भी बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा. 

 

सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नोसोदाग गांव के जंगल में पसांगम निवासी राजेश गंझू वन भूमि पर अपने ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें:

इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी की. इस दौरान करीब एक एकड़ वन भूमि पर अफीम की खेती की तैयारी और पोस्ता की बुआई किए जाने का मामला सामने आया. जिसके बाद मौके से खेती में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया गया. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

 

एसडीपीओ ने बताया कि फरार आरोपी सहित इस अवैध कारोबार में संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने वाले ही नहीं, बल्कि पैसे देकर दूसरों से खेती करवाने वाले लोगों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही