Search

 
 
 

आदिवासी एकता महाजुटान को लेकर रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 30 अगस्त को कई मार्ग रहेंगे बंद

Ranchi News : रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि जेल चौक से करमटोली होते हुए एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें. केवल विशेष परिस्थितियों में ही इन मार्गों पर चारपहिया वाहन लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
 
आदिवासी एकता महाजुटान

Ranchi News : रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली होने जा रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त की सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान भारी वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं, नो-एंट्री का सामान्य समय पूर्ववत लागू रहेगा.

 

दोपहर 3 बजे से कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

30 अगस्त को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली से टीआरआई मैदान, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़, एसएसपी आवास से बापू वाटिका मोरहाबादी, राम मंदिर से अतिविशाल मोराबादी और एटीआई मोड़ से सिदो-कान्हू मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

 

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है. आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी थोड़े समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है.

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग

गुमला और लोहरदगा से आ रही वाहन की पार्किंग आईटीआई मैदान में होगी. 

हजारीबाग और रामगढ़ से आ रही वाहन की पार्किंग डीआईजी मैदान (चरियातु) और टीआरआई मैदान में होगी. 

खूंटी से आ रही वाहन की पार्किंग जीईएल चर्च मैदान में होगी. 

सिमडेगा, कामडारा और तोरपा से आ रही वाहन की पार्किंग हरमू मैदान में होगी. 

सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा से आ रही वाहन की पार्किंग लोयला मैदान, पुरुलिया रोड में होगा.

गढ़वा, पलामू और डालटनगंज क्षेत्र से आने वाले वाहन की पार्किंग ओटीसी मैदान में होगी. 

खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया क्षेत्र से आने वाले वाहन रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोराबादी में पार्किंग कर सकेंगे.


शहरवासियों से चारपहिया वाहन नहीं चलाने की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि जेल चौक से करमटोली होते हुए एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें. केवल विशेष परिस्थितियों में ही इन मार्गों पर चारपहिया वाहन लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

 

रैली के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही