Search

 
 
 

झारखंड पुलिस आर्चरी टीम के लिए 13 को ट्रायल, क्षेत्रीय प्रतियोगिता में नहीं खेल सके खिलाड़ियों को भी मौका

Ranchi News : पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रायल-सह-चयन शिविर झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, रांची में होगा. इसमें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 से चयनित प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा ऐसे वरीय आर्चरी खिलाड़ियों को भी ट्रायल में शामिल होने का अवसर दिया गया है, जो किसी कारणवश अपनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
 
झारखंड पुलिस मुख्यालय

Ranchi News : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 की मेजबानी झारखंड पुलिस करेगी. चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक रांची में प्रस्तावित है. इसके लिए झारखंड पुलिस की पुरुष और महिला आर्चरी टीम के गठन को लेकर 13 सितंबर को ट्रायल-सह-चयन शिविर आयोजित किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रायल-सह-चयन शिविर झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, रांची में होगा. इसमें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 से चयनित प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा ऐसे वरीय आर्चरी खिलाड़ियों को भी ट्रायल में शामिल होने का अवसर दिया गया है, जो किसी कारणवश अपनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए थे.

 

आदेश में कहा गया है कि सीआईडी, जे.जे., रेल, विशेष शाखा, संचार एवं तकनीकी सेवाएं और एसीबी में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 अब तक आयोजित नहीं हो सकी है. ऐसे में इन इकाइयों के नियंत्रण पदाधिकारियों को आर्चरी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ट्रायल-सह-चयन शिविर में भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

 

ट्रायल के सफल संचालन के लिए समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार, रांची को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षकों के सहयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से ट्रायल कराएंगे. खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा.

 

चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 में आयोजित अभ्यास शिविर में रखा जाएगा. वहीं, चयन में जगह नहीं बनाने वाले प्रतिभागियों को उनके पैतृक जिला, वाहिनी या संबंधित इकाई में वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी. चयनित खिलाड़ियों की सूची और निर्धारित प्रपत्र में उनकी पूरी विवरणी 15 सितंबर 2026 तक पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही