Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: साई हॉस्पिटल में मृत इंजीनियर के हाथ से ढाई लाख की अंगूठी चोरी

Advertisement
Advertisement

Ranchi : इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यह मामला बरियातू थाना क्षेत्र स्थित साईं हॉस्पिटल का है. जहां हॉस्पिटल के कर्मियों पर एक मृत व्यक्ति के हाथ से पांच अंगूठी चुराने का आरोप लगा है.

मरने के बाद उंगली से 5 अंगूठी गायब

जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती रिटायर्ड इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल की मौत के बाद उनकी ढाई लाख रुपये की अंगूठी चोरी कर ली गई. मृतक के हाथ में 5 अंगूठी थी. जो अब गायब है. इस तरह का मामला सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने साई हॉस्पिटल में हंगामा किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया.

मौत के बाद अंगूठियां चोरी कर ली गई

जानकारी के अनुसार चतरा में लघु सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर पोस्टेड वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल को कार्डियक अरेस्ट आया था.जिसके बाद उन्हें रांची के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उनकी मौत  हो गयी. मौत के बाद पहने हुई अंगूठियां चोरी कर ली गई. अंगूठियों में डायमंड रिंग सहित सभी सोने के थे. मौत से पहले तक अंगूठियां उनके हाथ में ही थी. मौत के बाद जब उनके बेटे पीयूष कुमार शव के पास पहुंचे तो देखा उंगली से अंगूठियां गायब हैं, पर अंगूठियां पहनने की सारे निशान उंगली में साफ दिख रहे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही