Ranchi News : छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर और छपरा जंक्शन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन ऑन डिमांड के तहत दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाए जाएंगे. इससे छठ पर्व पर बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें...
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08185 टाटानगर-छपरा पूजा स्पेशल 12 और 17 नवंबर 2026 को टाटानगर से शाम 6:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 08186 छपरा-टाटानगर पूजा स्पेशल 13 और 18 नवंबर को छपरा जंक्शन से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी. आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों ट्रेनों का ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन और जसीडीह जंक्शन पर होगा.
प्रस्तावित कोच संरचना के अनुसार, इन ट्रेनों में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे. इनमें 15 शयनयान श्रेणी और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

