Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन पर 27 किलो गांजा के साथ ओडिशा के 2 युवक गिरफ्तार

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर -1 पर ट्रॉली बैग लिए दो युवक खड़े थे. जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की. सवालों के ठीक से जवाब नहीं देने पर जवानों को शक हुआ.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन 'NARCOS' के तहत कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 27 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई RPF पोस्ट रांची और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर की. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13.50 लाख आंकी गई है. वहीं, इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवक ओडिशा के रहने वाले है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर -1 पर ट्रॉली बैग लिए दो युवक खड़े थे. जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की. सवालों के ठीक से जवाब नहीं देने पर जवानों को शक हुआ.

 

तलाशी लेने पर दोनों बैग से गांजे के 27 पैकेट बरामद हुए. एक बैग में 13 किलो और दूसरे बैग से 14 किलो गांजा बरामद किया गया. पकड़े गए युवकों की पहचान ओडिशा के सोनपुर जिले के रहने वाले सनंद चंद्र कुंभार (19) और मानस कालेत (23) के रूप में हुई है. जब्त किए गए गांजे और अन्य सामान आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रांची में राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है.

 

RPF ने बताया कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के जरिए होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच की जा रही है. इसी निगरानी के कारण इतनी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता मिली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही