Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों के लिए अपडेट, सेमेस्टर-VII मिड सेमेस्टर परीक्षा की नई तारीख जारी

मारवाड़ी कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग ने सेमेस्टर-VII (सत्र 2022-26) के मिड सेमेस्टर परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग ने सेमेस्टर-VII (सत्र 2022-26) के मिड सेमेस्टर परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है. विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब परीक्षाएं 1 अप्रैल 2026 और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएंगी. बता दें कि पहले 27 मार्च को राम नवमी के दिन परीक्षा की तिथि तय थी. छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में बदलो किया गया है.

 

नई समय-सारणी के तहत 1 अप्रैल को MJ-16 (Introduction to Literary Criticism) की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा MJ-17 (American Literature-II) की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी. 

 

वहीं 2 अप्रैल को MJ-18 (Modern European Drama) सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक, MJ-19 (Popular Literature) 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और Minor English की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

 

अंग्रेजी विभाग ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल हों और अपने साथ पिछले परीक्षा का एडमिट कार्ड अवश्य लेकर आएं. सभी परीक्षाएं संबंधित कक्षाओं में ही आयोजित की जाएंगी. विभागाध्यक्ष द्वारा जारी इस नोटिस के साथ ही संशोधित सिलेबस की जानकारी भी साझा की गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही