Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपराजधानी में 18 से 45 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन लगभग ठप

Advertisement
Advertisement

Dumka: जिले में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का काम लगभग ठप हो गया है. ऐसा जिले में वैक्सीन की कमी के कारण हुआ है. युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए शुरू किये गये 14 केन्द्रों में से दो केन्द्रों पर ही मंगलवार को वैक्सीन दिया गया. जामा प्रखण्ड में 20 और शिकारीपाड़ा में 46 व्यक्तियों सहित 66 युवाओं ने वैक्सीन लिया. हालांकि वैक्सीन के 170 डोज उपलब्ध थे. अब बचे हुए 104 डोज युवाओं को ऑन-द-स्पॉट ही दे दिया जायेगा. क्योंकि वैक्सीन की कमी के कारण जिले के सभी 14 केन्द्रों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग बंद कर दिया गया है. 14 मई से जब यह अभियान शुरू किया गया था. और प्रतिदिन दो हजार युवाओं को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था. जिसके तहत जिले के 6 लाख 32 हजार 184 युवाओं को वैक्सीन दिया जाना है. लेकिन 18 दिनों में लक्ष्य का 3.45 प्रतिशत ही वैक्सीनेशन हो पाया है.

इसे भी पढ़ें- वाहन">https://lagatar.in/a-huge-amount-of-english-liquor-recovered-from-the-car-during-vehicle-checking-two-arrested/79862/">वाहन

चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

वैक्सीन मिलने पर होगा स्लॉट बुकिंग

सिविल सर्जन डा अनंत कुमार झा ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने के कारण बुधवार से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन देने के लिए शुरू किये गये 14 नये केन्द्रों को बंद कर दिया गया है. यदि बुधवार को मुख्यालय से दुमका जिला को वैक्सीन उपलब्ध करवा दिया जाता है तो स्लॉट बुकिंग को खोल दिया जायेगा. इस कारण बुधवार को तो वैक्सीनेशन का काम बंद रहेगा. यदि बुधवार को भी वैक्सीन नहीं मिल पाता है तो गुरूवार को भी वैक्सीनेशन बंद रहेगा.

इसे भी पढ़ें- कानूनी">https://lagatar.in/a-public-court-vehicle-was-flagged-off-for-legal-awareness/79742/">कानूनी

जागरुकता के लिए चलंत लोक अदालत वाहन को किया गया रवाना

वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में उत्साह

उन्होंने कहा कि गुरूवार तक वैक्सीन मिल जाने की संभावना है. सीएस ने बताया कि 18 से 45 आयु वर्ग के जिले 21,843 लोगों ने अबतक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाया है. वैक्सीनेशन के मामले में दुमका शहर के युवा सबसे आगे रहे हैं. अग्रसेन भवन केन्द्र में 2822, रेड क्रॉस भवन में 2,498 लोगों ने वैक्सीन लिया है. रानीश्वर में 2,478, दुमका सदर ब्लॉक में 2,393 और काठीकुण्ड जैसे छोटे ब्लॉक में 1,227 लोगों ने वैक्सीन लिया है.

इसे भी पढ़ें- कचरा">https://lagatar.in/shopkeepers-and-scavengers-fight-for-removal-of-garbage-many-injured/79677/">कचरा

हटाने को लेकर दुकानदार और सफाईकर्मियों में मारपीट, कई लोग घायल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही