Search

 
 
 

अब किशनगंज में लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश

Lagatar Desk : जानकारी के अनुसार, किशनगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरकर उससे पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई.
 
लड़की से मारपीट

Lagatar Desk :  बिहार में लड़कियों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जमुई, समस्तीपुर और बांका के बाद अब किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन से कुछ युवकों द्वारा लड़की के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वीडियो वायरल हो रहा है. 

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब 8 से 9 महीने पुरानी है. उस समय मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था. लेकिन हाल ही में घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर ली है. इनमें अफसर उर्फ हती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं. पुलिस ने शहजाद को शुक्रवार रात दिघलबैंक से गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस की जांच में पता चला है कि बाकी आरोपी अलग-अलग राज्यों में रह रहे हैं. अफसर उर्फ हती के गुजरात में होने की जानकारी मिली है. वहीं जुबेर खान हरियाणा, मिजान उर्फ सलमान कर्नाटक और कामिल के पंजाब में होने की बात सामने आई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित राज्यों में भी संपर्क कर रही है.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

 

 

दूसरी जाति के युवक से संबंध पर सवाल कर रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, किशनगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरकर उससे पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई.

 

युवकों द्वारा लड़की के दूसरी जाति के एक युवक के साथ कथित संबंधों को लेकर भी सवाल किए जा रहे थे. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई. टीम ने शुक्रवार को दिघलबैंक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. 

 

पुलिस के मुताबिक, लड़की और सभी आरोपी बालिग हैं. घटना पुरानी होने के कारण जांच में वीडियो के अलावा उस समय की परिस्थितियों और मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

जमुई, समस्तीपुर और बांका का भी वीडियो वायरल

बिहार में नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी के वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है. इससे पहले जमुई, समस्तीपुर और बांका से भी लड़कियों के साथ कथित बदसलूकी के मामले सामने आए थे. जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके से एक छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था.

 

इसके बाद समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम इलाके में भी एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. वहीं बांका के मंदार पर्वत से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया. अब किशनगंज से भी इस तरह का वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही