Search

 
 
 

खूंटी बिरसा कॉलेज के छात्रों से पैसे मांगने के वायरल वीडियो पर ABVP ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : ABVP के झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को विद्यार्थियों से सीधे जुड़े कार्यों से अलग रखने की मांग भी की गई.
 
प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Khunti News : बिरसा कॉलेज में एक कर्मचारी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

वायरल वीडियो में संबंधित कर्मचारी द्वारा विद्यार्थियों से काम के बदले कथित रूप से पैसे मांगने, अभद्र तरीके से बातचीत करने और विद्यार्थियों को कतार में खड़ा रखने के दौरान मोबाइल पर रील देखने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है.

 

ABVP के झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को विद्यार्थियों से सीधे जुड़े कार्यों से अलग रखने की मांग भी की गई.

 

प्रकाश टुटी ने कहा कि विद्यार्थियों से पैसे मांगना और उनके साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. कॉलेज विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और भविष्य निर्माण का स्थान है.

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान करना, उनके साथ दुर्व्यवहार करना या किसी काम के लिए पैसे की मांग करना गंभीर विषय है. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सेवा शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि ABVP किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों के सम्मान, पारदर्शिता और अधिकारों से जुड़े मामलों में परिषद चुप नहीं बैठेगी. कॉलेज में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के साथ सम्मानजनक व्यवहार और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

 

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर उचित स्तर पर कार्रवाई की जाएगी.

 

ABVP ने कॉलेज प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद पूरे मामले पर नजर बनाए रखेगी और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाती रहेगी. इस अवसर पर ABVP कार्यकर्ता राजदीप गुप्ता, दशाएं मुंडा, अनीश, सुखराम हेम्ब्रोम समेत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही