Search

 
 
 

चैंबर चुनाव में वोटिंग जारी: दोपहर 12 बजे तक 501 मतदाताओं ने किया मतदान

Ranchi News : मतदान केंद्र पर बनाए गए काउंटरों पर व्यापारी कतारबद्ध होकर वोट डाल रहे हैं. मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग दोनों ही माध्यमों से प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है. पुख्ता तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.
 
वोटिंग जारी

Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है. चुनाव समिति से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक कुल 501 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही व्यापारी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

मतदान केंद्र पर बनाए गए काउंटरों पर व्यापारी कतारबद्ध होकर वोट डाल रहे हैं. मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग दोनों ही माध्यमों से प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है. पुख्ता तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

 

निर्वाचन पदाधिकारियों के अनुसार, दोपहर के बाद मतदान की गति में और तेजी आने की उम्मीद है. चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी निगरानी रखी जा रही है ताकि शेष मतदाता भी समय पर पहुंचकर सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही