Search

 
 
 

मेयर संजीव सिंह ने क्यों कहा-बीपी बढ़ाने की जरुरत नहीं, इलाज करवाया जाना चाहिए!

धनबाद रेलवे स्टेशन में लोकमान्य तिलक टर्मिनल शुभारंभ कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को पहले निमंत्रण देने और फिर वापस लेने का मामला तूल पकड़ने लगा है.
 

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन में लोकमान्य तिलक टर्मिनल शुभारंभ कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को पहले निमंत्रण देने और फिर वापस लेने का मामला तूल पकड़ने लगा है. 

 

मेयर संजीव सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है. बाघमारा, धनबाद, दिल्ली सब जगह अच्छे डॉक्टर हैं, इलाज करवाया जाना चाहिए.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ढ़ुल्लू महतो थे. धनबाद के विधायक राज सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया था. रेलवे ने झरिया के विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को भी आमंत्रण पत्र भेजा था.

 

मंच पर जो फ्लैक्स लगाये गये थे, उसमें भी मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक संजीव सिंह का नाम था. लेकिन बाद में रेलवे ने आमंत्रण वापस ले लिया गया और पहला वाला फ्लैक्स हटाकर दूसरा फ्लैक्स लगाया गया. 

 

मेयर संजीव सिंह भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति हैं. उनके ताजा बयान सामने आने के बाद माना जा रहा है कि रेलवे ने यह सब सांसद ढ़ुल्लू महतो के दवाब में किया है. वह किसके इलाज कराने की बात कर रहे हैं, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा.

 

लेकिन इस कार्यक्रम की वजह से धनबाद खासकर भाजपा में राजनीति उफान पर है. लोग अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं. हालांकि अभी तक ढ़ुल्लू महतो की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही