Search

 
 
 

आदित्यपुर-गम्हरिया मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

saraikela News : मिली जानकारी के अनुसार, बुधनी हांसदा मुख्य मार्ग से गुजर रही थीं. इसी दौरान ट्रेलर संख्या JH05DJ-5335 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी.
 
सड़क हादसे में मौत

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. गम्हरिया-आदित्यपुर मुख्य मार्ग पर मंगलम सिटी के पास सुबह करीब 10 बजे एक ट्रेलर की चपेट में आने से बुधनी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधनी हांसदा मुख्य मार्ग से गुजर रही थीं. इसी दौरान ट्रेलर संख्या JH05DJ-5335 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. हादसे की खबर मिलने पर मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे.

 

उन्होंने ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और विरोध जताया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है. चालक से पूछताछ की जा रही है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

इस घटना के बाद एक बार फिर आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी रफ्तार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. लोगों ने सड़क पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत जताई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही