Ranchi News : जीईएल चर्च (क्राइस्ट चर्च) में दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 96 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया. इस अवसर पर बिशप सीमांत संदीप तिर्की ने संदेश देते हुए युवाओं से पाप से मुड़ने और प्रभु के साथ चलने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें...
समारोह के दौरान दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों से बाइबिल, कलीसिया के इतिहास और कैटेकिज्म से संबंधित सवाल पूछे गए. बिशप और पादरियों ने अभ्यर्थियों की धार्मिक समझ और ज्ञान को परखा. अभ्यर्थियों ने सवालों के संतोषजनक जवाब दिए. इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के लिए आशीर्वचन पढ़ा गया और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीष प्रदान करते हुए दृढ़ीकरण संस्कार दिया गया.
इस धार्मिक अनुष्ठान में पादरी अनूप जोली भेंगरा, पादरी ममता बिलुंग, पादरी निशांत गुड़िया, पादरी जॉर्ज शांतिएल केरकेट्टा और पादरी सुनीता भगत ने सहयोग किया.
समारोह में दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले युवाओं के माता-पिता, धर्म माता-पिता और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे. इस अवसर पर माता-पिता और धर्म माता-पिता ने वेदी के समक्ष पहुंचकर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया और आराधना की. आराधना समाप्त होने के बाद सभी ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

